आलस को कैसे दूर करे? (how to overcome laziness hindi)



आलस को कैसे दूर करे?

इस लेख मे हम बात करेंगे आलस को दूर करने के ऐसे तरीको के बारे मे जो आयुर्वेद द्वारा समर्थित हैं जो आपके अंदर कूट कूट के एनर्जी भर देंगे, आलस को दूर करेंगे और जिससे आपका मोटिवेशन लेवल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा।


आलस को कैसे दूर करे अपनाये ये 8 तरीके

 1. सुबह उठकर भिगोए हुए मुनक्के खाए।

मुनक्का किशमिश से अलग होता है ना ही सिर्फ दिखने में बल्कि पौष्टिक तत्वों में भी। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C, C और E से भरपूर मुनक्का बॉडी के लिए बिजली के झटके के बराबर है। ये आलस को दूर भगा कर एनर्जी देता है।

आपको रोज रात को सोने से पहले पाँच मुनक्के आधे ग्लास पानी में भिगो लें। सुबह पहले पानी पी लें और फिर उन पांच मुनक्को को चबा चबा के खा लें हो सके तो मुनक्के के बीच निकाल दें।

इसे खाने के बाद आप एनर्जेटिक हो जाएंगे। ये एक बहुत ही अच्छा प्री वर्कआउट भी है।

2.एक्सरसाइज़ जरूर करे।

ऐसे न जाने कितनी ही स्टडीज आ चुकी हैं जो ये कन्फर्म करती हैं कि सुबह सुबह सिर्फ 20 मिनट के वर्कआउट से आपकी बॉडी पूरा दिन एनर्जेटिक फील करती है तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए।

जरूरी नहीं है की आप वर्कआउट के लिए जीम हि ल्जाये पार्क में जाकर तीन चार स्मार्ट लो या फिर 20 मिनट के लिए स्लो वॉकिंग भी अच्छी है।

आप प्राणायाम और योग आसन भी कर सकते हैं और कुछ नहीं तो थोड़ी देर खुली हवा में लंबी सांसें ही ले लें।

3. नहाने से पहले तेल से मसाज करे।

मसाज के लिए आप तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे तेलों का राजा भी कहा जाता है। ये सभी बॉडी टाइप्स को सूट भी कर जाता है।

मसाज करने से मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं। सेल्स में न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है और शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल आते हैं, जिससे थकान बिल्कुल ही दूर हो जाती है।

जैसे आप अपने ब्रैंडेड कपड़ों का ध्यान रखते हैं। आपकी बॉडी भी एक ऐसा ब्रैंड है जिसे आपकी केयर चाहिए।

4. एक टास्क लिस्ट बनाये।

ये सच है कि हमें आलस तभी आता है जब हमारे पास करने के लिए कुछ नहीं होता इसलिए टास्क लिस्ट बनाने का बहुत फायदा है। कोई बहुत लंबे चौड़े टास्क नहीं लिखना है बस उतने टास्क सेट करो जो आपको लगे कि उस दिन आराम से पूरे किए जा सकते है।

यकीन मानिए टास्क लिस्ट लिखने के बाद और फिर पूरा करने के बाद टिक मारने में जो मजा आता है जो सैटिस्फैक्शन मिलती है। वो खाली पड़े पड़े मूवीज देखने में नहीं मिल सकती। ऐसा करते करते आप धीरे धीरे अपने गोल्स की तरफ बढ़ते जाते हैं और फिर एक दिन उन्हें अचीव भी कर लेते हैं।

टास्क लिस्ट बनाने में पाँच मिनट लगते हैं, लेकिन इससे पूरा दिन एनर्जेटिक और आप फोकस्ड रहते हैं। मेरी मानकर बस एक बार ट्राई करके देखो ये आपके आलस को दूर करने का बेह्तरीन उपाय है।

5. खानपान पर ध्यान दे।

हम जो भी खाते हैं उनका कुछ ना कुछ असर तो हम पर होता ही है। आयुर्वेद के अनुसार ताजे फल, ड्राई फ्रूट, ताजी मौसमी सब्जियां, बीज, दालें, देसी गाय के मिल्क प्रोडक्ट्स साबुत अनाज खाने से प्राण शक्ति का संचार होता है।

वहीं दूसरी तरफ प्रिजर्वेटिव से भरे डिब्बाबंद पदार्थ बाहर का जंक फूड फ्रोजन फूड्स, नॉन वेज, फूड, चाय, कॉफी, प्राणशक्ति घटाकर हमें आलसी बनाते हैं।

एक सिंपल सी चीज जो आप कर सकते हैं वो ये कि हर रोज एक टाइम जैसे ब्रेकफास्ट में या कम से कम शाम को 05:00 बजे के आस पास ताजे आप की चॉइस के फल जरूर खाएं। वहीं उसकी जगह शाम को अगर आप चीज पिज्जा खाएंगे फिर तो आलस आएगा ही। सुबह या शाम को सूरज की किरणें लेने से भी प्राण शक्ति बढ़ती है।

6. देर रात भारी भोजन न करे।

अगर आप शाम को 07:00 बजे तक डिनर खत्म करने की आदत बना लें तो पहले दिन से ही आपको आलस आना बंद हो जायेगा व एनर्जी में बढ़त महसूस होगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज ढलने के बाद हमारा शरीर ठीक से खाना पचा नहीं पाता, जो अगले दिन आलस का कारण बन जाता है। तभी तो रात को लेट हेवी डिनर करने वालों को ही सुबह उठने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

बाकी अगर किसी कारण आप शाम को 07:00 बजे तक डिनर ना कर पाएं तो खाने को हल्का जरूर रखे ओर वाक पर जरूर जाएं। अब डिनर 07:00 बजे किया तो रात को भूख तो लगेगी, इसलिए दूध पी सकते हैं।

 7. आलस दूर करने के लिए छुहारे वाला दूध पिये।

आयुर्वेद की संहिताओं में छुहारे वाले दूध को उत्तम बताया गया है। छुहारे में कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन B और फाइबर होता है, जिससे शरीर अंदर से फौलाद जैसा हो जाता है।

ये है सही मायने में आयुर्वेदिक एनर्जी ड्रिंक है इसे  बनाने की विधि

  •  बर्तन को गैस पर चढ़ा दें और इसमें एक गिलास देशी गाय का दूध डाल दें।
  • एक गिलास ही पानी में डाल दें।
  • दो छुहारे को काटकर डाल दें।
  • अब इसको तब तक उबाले जब तक कि पूरा पानी ना उड़ जाए।

पानी डालने के पीछे दो कारण है एक तो इससे दूध असानी से पचता है दूसरा छुहारे का एक्सट्रैक्ट अच्छे से दूध में आ जाता है।

ये छुहारे वाला दूध अगले दिन पेट को भी कर साफ करता है जो कि बड़ा जरुरी की आलस दूर करने व एनर्जेटिक फील करने के लिए। इसे धीरे धीरे पीएं और साथ में मीठे छुहारे भी चबाते रहें यहा बहुत टेस्टी भी होता है।

8. नींद सही समय पर ले।

ज्यादा सोने से कहीं फायदेमंद होता है सही समय पर सोना और रात को 10:00 बजे से लेकर सुबह 05:00 बजे तक का टाइम बेस्ट है सोने के लिए ये साइंटिफिकली भी प्रूफ हो चुका है।

भले ही हम में से कुछ लोग खुद को बड़े गर्व से नाइट आउल कहकर बुलाते हों, लेकिन प्रकृति ने हमें इस तरह से नहीं बनाया। शायद इसीलिए कछ लोग आठ नौ घंटे सोने के बाद भी पूरा दिन आलस महसूस करते है वहीं कुछ लोग छह घंटे सोकर भी पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं।

तो दोस्तो ये थे आलस दूर करने के कुछ रामबाण तरीके अब हम पूरे लेख को कन्क्लु्ड करते है।

सारांस : आलस को कैसे दूर करे

  • सुबह उठते ही नॉर्मल पानी पीने के बाद फ्रेश हो जाएं और फिर पाँच भिगोए हुए मुनक्के के बीज निकालकर खाएं और उसका पानी भी पी लें।
  •  थोड़ी देर एक्सरसाइज जरूर करें।
  •  नहाने से पहले तेल से बॉडी की मसाज करें।
  • एक टास्क लिस्ट बनाएं।
  • जितना हो सके हाई प्रोटीन फ्रूट्स खाएं।
  • डिनर हल्का और 07:00 बजे तक खा लें।
  • रात को सोने से पहले छुहारे वाला दूध पियें।
  • रात को सही समय पर सोए।

अगर आपने इस रूटीन को एक दिन भी फॉलो कर लिया तो आप खुद ही फील करेंगे हर कैसे आपका आलस दूर हो गया है ओर आपके एनर्जी लेवल में कितना फर्क है और उसी से ही आपको आगे भी इसे कंटीन्यू करने की मोटिवेशन भी मिल जाएगी। बाकी अगर आपको एकदम से ये सारे स्टेप्स फॉलो करने में आलस आ रहा है तो इन 5 में से किन्हीं तीन स्टेप्स को चुन लें और उन्हें अच्छे से फॉलो करें आपका फायदा होगा।

हमारा यह लेख आलस को कैसे दूर करे (how to overcome laziness hindi) आपको अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों मे शेयर जरूर करे।

और नया पुराने